Karwa Chauth chand nikalne ka samay live update: पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिनें ने करवा चौथ का व्रत रखा है। करवा चौथ का देश के कुछ हिस्सों में दिखाई दे गया है। ज्योतिषियों का कहना है कि आज के ग्रह-नक्षत्र सर्वार्थसिद्धि, सुमुख, अमृत और कुलदीपक योग बना रहे हैं। करवा चौथ पर ऐसा चतुर्महायोग पिछले 100 साल में नहीं बना। आज बुधवार और चतुर्थी का संयोग भी बन रहा है। इस तिथि और वार, दोनों के देवता गणेश जी ही हैं। इन शुभ संयोग और ग्रह स्थिति से व्रत का पुण्य और बढ़ जाएगा। करवा चौथ व्रत के दिन करवा माता की पूजा के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार रहता है। सुहागिन महिलाएं दिनभर बिना अन्न और जल के उपवास रखती हैं। चांद देखने के बाद ही सुहागिनें व्रत तोड़ेंगी। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है।
Karwa Chauth Moon Rise Time live : यहां पढ़ें करवा चौथ व्रत के बारे में सब कुछ और लाइव अपडेट
अटूट बंधन का प्रतीक है करवा चौथ
करवाचौथ को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित दिखीं। यह व्रत सुहागिनों के लिए बहुत खास होता है। नवविवाहित महिलाओं ने खास तरीके से इस त्योहार को एन्जॉय करने की तैयारी कर रखी थीं। नवविवाहित जोड़ों ने शहर के बाजार में खुद शॉपिंग की। करवा चौथ भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट बंधन एवं समर्पण का प्रतीक है। सुहागिनों को पूरे वर्ष इस त्योहार की प्रतीक्षा रहती है। जिन नवविवाहिताओं का पहला करवा चौथ है, वह पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Karwa Chauth Live : दिखा चांद, महिलाओं ने की पूजा
चांद व अर्घ्य देने व पति का दर्शन करने के बाद पैर छूकर पति और घर के सभी बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पति-पत्नी एक-दूसरे को मीठी खीर खिलायी। फिर जल ग्रहण कराया। महिलाएं मंगलवार को ही इस त्योहार को लेकर नहाय-खाय किया था। कहा जाता है कि महिलाएं अपने पति को परमेश्वर के रूप में पूजती हैं। पति भी अपने पत्नी का मान-सम्मान करते हैं। एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं। इसी के बल पर परिवार संचालित होता है और घर में शांति बनी रहती है।
Karwa Chauth Live : रात में चंद्रोदय के पश्चात महिलाओं ने चंद्रमा को दिया अर्घ्य
महिलाएं शिल्क वेम, गाउन, शरारे, डिजाइनर सूट में भी दिखीं। वह मज्जन, हार, तिलक, अंजन, कुंडल, सिंदूर, मेहंदी, पायल, छुद्रघंटिका, कमरधनी, अंगूठी, वस्त्र, बिछिया, मंगलसूत्र, नथुनी, कंगन धारण किए सुहागिन ऐसी दिख रही थीं, मानो चांद भी शरमा जाए। सुहागिन महिलाओं ने पति की आरोग्यता, दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। इसकी शुरुआत मंगलवार की मध्यरात्रि के बाद सरगी से की। सुबह स्नान-ध्यान के साथ महिलाओं ने व्रत की शुरुआत की। इसके बाद शाम में पूजा के लिए खीर और दाल की पूड़ी का प्रसाद बनाकर शुभ मुहूर्त में भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान गणेश, करवा माता और चंद्रमा की खास पूजा की।
रात में चंद्रोदय के पश्चात महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद चांद और अपने पति का दीदार कर पारण किया। सूरज के डूबने और चांद के आने की आहट के मध्य समय में सुहागिनों ने पूजा की शुरुआत की। पीली मिट्टी और बालू से वेदी बनाकर सबसे पहले भगवान की स्थापना की। उसके बाद उस पर करवा रखा गया। वेदी को भगवान का स्वरूप देने के बाद उनको चंदन, रोली, सिंदूर लगाया गया। फिर धूप-दीप जलाकर उनकी पूजा की गई। दिन में बनाई गई खीर और दाल की पूड़ी, सिंघाड़ा, लड्डू, फल चढ़ाया गया।
दिखाई दिया करवा चौथ का चांद
बिहार, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर में करवा चौथ का चांद दिखाई दे गया है। महिलाएं चंद्र दर्शन कर अपना व्रत तोड़ रही हैं।
करवाचौथ का व्रत रख सुहागिनों ने चंद्रोदय को दिया अर्घ्य
सोलह शृंगार व नए परिधान में सुहागिन महिलाएं ऐसी दिखीं मानों चांद भी शरमा जाए पूजा-अर्चना कर की पति के दीर्घायु की कामना की।
देश के अधिकतर हिस्सों में दिखाई दिया चांद, ऐसे करें पूजा-
चांद निकलने पर ऐसे करें पूजा-
– चंद्रमा पूजा के लिए थाली में थलनी अर्ध्य के लिए करवे में जल, व्रत खोलने के लिए पानी और मिठाई होनी चाहिए।
– चंद्रमा को प्रणाम करें। अर्ध्य दें। फिर चंदन, अक्षत, फूल, रोली और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाई।
– पति को तिलक लगाकर पैर छुएं। मिठाई खिलाएं। उनके हाथों से पानी पिएं।
– थाली में रखी सुहाग की सामग्री सास या घर की बुजुर्ग को दे दें। उन्हें प्रणाम करते हुए करवा भेंट करें और आशीर्वाद लें।
देश के अधिकतर हिस्सों में दिखाई दिया चांद
देश के अधिकतर हिस्सों में चांद दिख गया है। महिलाएं चांद के दर्शन के व्रत तोड़ रही हैं।
Moon Rise Time : धुंध ने बढ़ाया इंतजार
दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण की वजह से काफी धुंध है, जिस वजह से दिल्ली- एनसीआर वालों को चांद के दर्शनों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
Karwa Chauth Live : क्यों होते हैं चंद्र दर्शन
चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा आयु, यश और समृद्धि का भी प्रतीक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को भगवान ब्रह्मा का रूप माना जाता है और चांद को लंबी आयु का वरदान मिला हुआ है। चांद में सुंदरता, शीतलता, प्रेम, प्रसिद्धि और लंबी आयु जैसे गुण पाए जाते हैं, इसीलिए सभी महिलाएं चांद को देखकर ये कामना करती हैं कि ये सभी गुण उनके पति में आ जाएं।
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू, अपने पास रख लें ये जरूरी सामग्री
आज करवा चौथ का पावन पर्व है। इस दिन व्रती महिलाएं रात्रि में चांद के दर्शनों के बाद व्रत को तोड़ती हैं। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। करवा चौथ का शुभ मुहूर्त अब से कुछ ही देर मे शुरू होने वाला है। करवा चौथ पर विधि-विधान से पूजा करने से लाभ मिलता है। व्रत रखने वाली महिलाएं लाल कपड़े पहनकर शाम को करवाचौथ व्रत की कथा सुनें। इसके बाद भगवान गणेश जी, शिव, पार्वती की पूजा करें। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं और फिर फूल चढ़ाएं। चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करें। व्रत खोलने के बाद पति और बड़ों का आशीर्वाद लें। चांद आने से पहले अपनी पूजा की थाली भी सजा लें। इसमें सभी आवश्यक चीजें रख लें। पूजा की थाली में छलनी, आटे का दीया, फल, ड्राईफ्रूट, मिठाई और दो पानी के लोटे होने चाहिए। एक लोटे से चंद्रमा को अर्घ्य दें और दूसरे लोटे के पानी से व्रत खोलें। पूजा की थाली में माचिस न रखें।
Aaj Chand kab niklega : यूपी में चांद दिखने का समय ( Moonrise Time In UP )
नोएडा में चांद 08 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।
गाजियाबाद में चांद 08 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा।
लखनऊ: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
कानपुर: रात 08 बजकर 08 मिनट पर
प्रयागराज: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
मेरठ- रात 8.12 बजे
मथुरा- रात 8.18 बजे
अलीगढ़- रात 8.14 बजे
झांसी : रात 08 बजकर 20 मिनट पर
आगरा : रात 08 बजकर 16 मिनट पर
बरेली : रात 08 बजकर 07 मिनट पर
गोरखपुर : रात 07 बजकर 55 मिनट पर
वाराणसी : रात 08 बजे
अयोध्या : रात 7 बजकर 59 मिनट पर
चित्रकूट : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
मुरादाबाद : रात 08 बजकर 8 मिनट पर
सहारनपुर : रात 08 बजकर 9 मिनट पर
बाराबंकी : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
हाथरस : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
मैनपुरी : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
सुल्तानपुर : रात 08 बजकर 02 मिनट पर
रायबरेली : रात 08 बजकर 05 मिनट पर
औरैया : रात 08 बजकर 09 मिनट पर
आजमगढ़ : रात 07 बजकर 58 मिनट पर
बागपत : रात 08 बजकर 14 मिनट पर
बहराइच : रात 08 बजकर 14 मिनट पर
बलिया : रात 08 बजकर 00 मिनट पर
बांदा : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
बाराबंकी : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
भदोही: रात 08 बजकर 02 मिनट पर
बिजनौर: रात 08 बजकर 09 मिनट पर
शाहजहांपुर: रात 08 बजकर 06 मिनट पर
बुलंदशहर: रात 08 बजकर 13 मिनट पर
चंदौली: रात 07 बजकर 59 मिनट पर
देवरिया: रात 07 बजकर 54 मिनट पर
एटा : रात 08 बजकर 12 मिनट पर
इटावा: रात 08 बजकर 13 मिनट पर
फैजाबाद : रात 08 बजकर 00 मिनट पर
फर्रुखाबाद : रात 08 बजकर 10 मिनट पर
फतेहपुर : रात 08 बजकर 08 मिनट पर
फिरोजाबाद : रात 08 बजकर 14 मिनट पर
गाजीपुर : रात 7 बजकर 57 मिनट पर
गोंडा: रात 08 बजकर 00 मिनट पर
हाथरस: रात 08 बजकर 15 मिनट पर
जालौन: रात 08 बजकर 13 मिनट पर
जौनपुर: रात 07 बजकर 57 मिनट पर
झांसी: रात 08 बजकर 20 मिनट पर
कन्नौज: रात 08 बजकर 08 मिनट पर
कौशाम्बी: रात 08 बजकर 07 मिनट पर
लखीमपुर खीरी: रात 08 बजकर 02 मिनट पर
मुजफ्फरनगर : रात 08 बजकर 10 मिनट पर
पीलीभीत: रात 08 बजकर 03 मिनट पर
श्रावस्ती: रात 07 बजकर 58 मिनट पर
सिद्धार्थ नगर : रात 07 बजकर 55 मिनट पर
सीतापुर: रात 08 बजकर 04 मिनट पर
सोनभद्र: रात 08 बजकर 03 मिनट पर
उन्नाव : रात 08 बजकर 07 मिनट पर
बिहार में चांद निकलने का समय
पटना – शाम 7.51 बजे
गया – शाम7.53 बजे
बेगूसराय – शाम 7. 53 बजे
दरभंगा – शाम 7.46 बजे
मुजफ्फरपुर – शाम 7.48 बजे
भागलपुर – शाम 7.44 बजे
राजस्थान में चांद निकलने का समय
जोधपुर- रात 8: 26 बजे चांद निकलेगा
उदयपुर- रात 8: 41 बजे चांद निकलेगा
जयपुर – रात 8: 26 बजे चांद निकलेगा
कोटा में रात 8:23 बजे चांद निकलेगा
बीकानेर में रात 8:27 बजे चांद निकलेगा
अलवर में रात 8:13 बजे चांद निकलेगा
झुंझुनूं में रात 8:18 बजे चांद निकलेगा
सीकर में रात 8:20 बजे चांद निकलेगा
मध्य प्रदेश में चांद निकलने का समय
भोपाल – 8:29
इंदौर- 8 :37
ग्वालियर- 8:36
उज्जैन- 8:36
जबलपुर- 8:19
सागर- 8:22
रत्लाम- 8:39
छत्तरपुर- 8:16
भिंड- 8:11
Chand kitne baje niklega : झारखंड में कब निकलेगा चांद
झारखंड में कब निकलेगा चांद
रांची में चांद 7 बजकर 56 मिनट पर दिखाई देगा
जमशेदपुर में चांद 7 बजकर 54 मिनट पर दिखाई देगा
बोकारो में चांद 7 बजकर 52 मिनट पर दिखाई देगा.
देवघर में चांद 6 बजकर 47 मिनट पर दिखाई देगा
धनबाद में चांद 7 बजकर 50 मिनट पर दिखाई देगा
कोडरमा में चांद 7 बजकर 52 मिनट पर दिखाई देगा
साहिबगंज में चांद 7 बजकर 42 मिनट पर दिखाई देगा।
देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय ( Chand kitne baje niklega )
नई दिल्ली – रात 8:15 बजे
नोएडा- रात 8:14 बजे
गुरुग्राम- रात 8:16 बजे
मुंबई – रात 8:59 बजे
चेन्नई- रात 8:43 बजे
कोलकाता- शाम 7:46 बजे
चंडीगढ़ – रात 8:10 बजे
हिमाचल प्रदेश – रात 8:07 बजे
पणजी- रात 9:04 बजे
Karwa Chauth Moon Time Today: कुछ देर में निकलेगा करवा चौथ का चांद
सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के चांद का इंतजार है। सबने पूजा की थाली सजा ली हैं। जल्द ही करवा चौथ का चांद नजर आएगा और सुहागिनें चांद का दीदार कर व्रत तोड़ेंगी।
इस विधि से दें अर्घ्य
करवा चौथ के दिन संध्या के समय कथा-पाठ करने के बाद कलश में चांदी का सिक्का और अक्षत के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। फिर इसके बाद पति के दर्शन कर जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।
Moonrise Time Today , Chand kab niklega : करवा चौथ की तीन पौराणिक कथाएं
– एक कथा शिव-पार्वती से जुड़ी है। मां पार्वती ने भगवान शिव से पति की दीर्घायु एवं सुख-संपत्ति की कामना की विधि पूछी तब शिव ने करवा चौथ व्रत की कथा सुनाई थी। देवी पार्वती ने उस कथानुसार व्रत किया। तब से यह व्रत लोक परंपरा का हिस्सा बन गया।
– नीलगिरी पर्वत पर पांडव पुत्र अर्जुन तपस्या करने गए। उन्हीं दिनों पांडवों पर गहरा संकट आ पड़ा। तब चिंतित और शोकाकुल द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान किया तथा उनसे पांडवों के कष्टों के निवारण के लिए उपाय पूछा। तब कृष्ण ने करवा चौथ का व्रत बताया था।
– करवा नाम की एक पतिव्रता धोबिन तुंगभद्रा नदी के किनारे रहती थी। एक दिन एक मगरमच्छ ने उसके पति को पकड़ लिया। पति की पुकार सुनकर धोबिन ने मगर को कच्चे धागे से बांध दिया। करवा का साहस देख यमराज ने मगर को यमपुरी भेज दिया। उसके पति को दीर्घायु होने का वरदान दिया।
Moonrise Time Today , Chand kab niklega : करवा चौथ पर इन सामग्री का विशेष महत्व
– करवा मिट्टी के करवे में पंचतत्व, विशेष तौर पर वायु और जल सम्मिश्रण रहता है जो मन को नियंत्रित करने का अनुक्रम बनाता है।
– दीपक दीपक की ज्योति वातावरण को आलोकित करती है, वैसे ही हमारे जीवन में भी प्रेम-स्नेह और सामंजस्य का प्रकाश विद्यमान रहे।
– छलनी चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद इसका उपयोग किया जाता है ताकि चंद्रमा की सीधी किरणें सौभाग्यवती स्त्रत्त्ी पर न पड़ें।
– अक्षत अक्षत यानी जिसकी क्षति न हुई हो, परमेश्वर से अक्षत की तरह ही अपनी पूजा को क्षतिहीन बनाने की प्रार्थना की जाती है।
– कुमकुम सौभाग्य सामग्री का विशेष प्रतीक है। यह शरीर को आंतरिक सुंदरता प्रदान करके चेहरे पर चमक देता है।
– अबीर पुष्प के चूर्ण से बना श्वेत रंग का अबीर परिवार में प्रसन्नता के लिए अर्पित किया जाता है।
– गुलाल निरंतर मंगलकामनाओं के साथ मांगलिक कार्य परिवार में होता रहे, इस दृष्टि से अर्पित किया जाता है।
– पूजन सामग्री चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही
Aaj Chand kab niklega : यूपी में चांद दिखने का समय ( Moonrise Time In UP )
चांद कब निकलेगा-
नोएडा में चांद 08 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।
गाजियाबाद में चांद 08 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा।
लखनऊ: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
कानपुर: रात 08 बजकर 08 मिनट पर
प्रयागराज: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
मेरठ- रात 8.12 बजे
मथुरा- रात 8.18 बजे
अलीगढ़- रात 8.14 बजे
झांसी : रात 08 बजकर 20 मिनट पर
आगरा : रात 08 बजकर 16 मिनट पर
बरेली : रात 08 बजकर 07 मिनट पर
गोरखपुर : रात 07 बजकर 55 मिनट पर
वाराणसी : रात 08 बजे
अयोध्या : रात 7 बजकर 59 मिनट पर
चित्रकूट : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
मुरादाबाद : रात 08 बजकर 8 मिनट पर
सहारनपुर : रात 08 बजकर 9 मिनट पर
बाराबंकी : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
हाथरस : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
मैनपुरी : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
सुल्तानपुर : रात 08 बजकर 02 मिनट पर
रायबरेली : रात 08 बजकर 05 मिनट पर
औरैया : रात 08 बजकर 09 मिनट पर
आजमगढ़ : रात 07 बजकर 58 मिनट पर
बागपत : रात 08 बजकर 14 मिनट पर
बहराइच : रात 08 बजकर 14 मिनट पर
बलिया : रात 08 बजकर 00 मिनट पर
बांदा : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
बाराबंकी : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
भदोही: रात 08 बजकर 02 मिनट पर
बिजनौर: रात 08 बजकर 09 मिनट पर
शाहजहांपुर: रात 08 बजकर 06 मिनट पर
बुलंदशहर: रात 08 बजकर 13 मिनट पर
चंदौली: रात 07 बजकर 59 मिनट पर
देवरिया: रात 07 बजकर 54 मिनट पर
एटा : रात 08 बजकर 12 मिनट पर
इटावा: रात 08 बजकर 13 मिनट पर
फैजाबाद : रात 08 बजकर 00 मिनट पर
फर्रुखाबाद : रात 08 बजकर 10 मिनट पर
फतेहपुर : रात 08 बजकर 08 मिनट पर
फिरोजाबाद : रात 08 बजकर 14 मिनट पर
गाजीपुर : रात 7 बजकर 57 मिनट पर
गोंडा: रात 08 बजकर 00 मिनट पर
हाथरस: रात 08 बजकर 15 मिनट पर
जालौन: रात 08 बजकर 13 मिनट पर
जौनपुर: रात 07 बजकर 57 मिनट पर
झांसी: रात 08 बजकर 20 मिनट पर
कन्नौज: रात 08 बजकर 08 मिनट पर
कौशाम्बी: रात 08 बजकर 07 मिनट पर
लखीमपुर खीरी: रात 08 बजकर 02 मिनट पर
मुजफ्फरनगर : रात 08 बजकर 10 मिनट पर
पीलीभीत: रात 08 बजकर 03 मिनट पर
श्रावस्ती: रात 07 बजकर 58 मिनट पर
सिद्धार्थ नगर : रात 07 बजकर 55 मिनट पर
सीतापुर: रात 08 बजकर 04 मिनट पर
सोनभद्र: रात 08 बजकर 03 मिनट पर
उन्नाव : रात 08 बजकर 07 मिनट पर
Karwa Chauth Moonrise time live : राजस्थान में आज कब निकलेगा चांद
जोधपुर- रात 8: 26 बजे चांद निकलेगा
उदयपुर- रात 8: 41 बजे चांद निकलेगा
जयपुर – रात 8: 26 बजे चांद निकलेगा
कोटा में रात 8:23 बजे चांद निकलेगा
बीकानेर में रात 8:27 बजे चांद निकलेगा
अलवर में रात 8:13 बजे चांद निकलेगा
झुंझुनूं में रात 8:18 बजे चांद निकलेगा
सीकर में रात 8:20 बजे चांद निकलेगा
Karwa Chauth Moonrise time live : महिलाओं ने रखा है निर्जला व्रत
इस बार करवा चौथ सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन ही संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी है। इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता धर्म से हुई। पति की लंबी उम्र की कामना से महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं।